बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

आनन्द कृष्ण

जन्‍म – 7 सितम्बर 1966 ई.

जन्‍म स्थान होशंगाबाद (म.प्र.)

जीवन परिचय –

वर्तमान पद – राजभाषा अधिकारी

वर्तमान पता – अरेरा टेलीविजन, भोपाल

शैक्षिणिक योग्यता – एम.ए.

उपन्यास – “चुटकी भर नमक”

अनुवादक – आनन्द प्रकाश , लेखिका पूनम ए. के चावला के अंग्रेजी उपन्यास ‘मुबई मार्निंग्ज’ का हिन्दी अनुवाद।

उत्तर आधुनिक काल में साहित्य-सृजन पर वैश्विक प्रभाव पड़ा है। जिससे देशान्तर भाषा-रचना और संस्कृतियों के मिलन से उत्पन्न अपमिश्रण, दोहरे चरित्र, नारी विमर्श के नवाचार की बौछार से भीगे तन-मन में प्रतिबिंवित हो रहे हैं। उपन्यास “चुटकी भर नमक” का यही आधार है। इसके निर्मित बिम्बों में यही झलकता है। जो इन विचारों में उद्धृत है। ‘चुटकी भर नमक’ पूनम-ए. चावला न्यू जर्सी अमेरिका की प्रवासी तथा भारत-मूल की निवासी के द्वितीय अंग्रेजी उपन्यास “मुम्बई मार्निंग्ज” का हिन्दी अनुवाद है। यह नारी विमर्श पर आधारित घटना प्रधान औपन्यासिक आख्यान है।

उपन्यास की विषय वस्तु अनेक सांकेतिक शीर्षकों में अनुबन्धित है। जिनके अपने नायक व नायिकाएँ हैं। जैसे- ‘इलायची’ में एक अभिनेत्री और सुदर्शन में भावना पोषक कथा है। इसी प्रकार स्वर-वीणा की ‘पागलपंती’, ‘दीना,’ ‘काठ के तख्त’, ‘हारिणी’ आदि अनेक विवर्तों में उलझे कथानक हैं। जिनमें यौन शोषण की स्वच्छन्दता इससे उपजी वितृष्णा के प्रेम-प्रसंग, बेमेल, स्वार्थ पर आधारित असफल विवाह जो सामाजिक अनुबन्धों को तोड़ने के अन्यान्य जीवनों का अवगुंठन इस उपन्यास में परिलक्षित होता है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?