सामग्री : मूंग की दाल 100 ग्राम, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, मिर्च, हल्दी, लहसुन, जीरे, तेल नमक स्वादानुसार
विधि : मूंग की दाल को पानी में भिगो दें फिर उसको बाटकर उसमें नमक धनिया, मिर्च मिलाकर पेस्ट बना लें चूल्हे पर एक पतीली चढ़ाकर उसके मुंह पर कसकर कपड़ा बांध लें बनायें हुए पेस्ट की पकौड़ी तोड़कर उस कपड़े पर डालें और थाली से ढक लें जब पकौड़ी भाप से सिक जायें तो झरिया की मदद से पलट लें इस प्रकार पकौड़ी तैयार हो जाती है। कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरे डाल दें उसके बाद पिसा लहसुन मिर्च डाले इसके सिकने के बाद पिसी प्याज डाल लें प्याज को बादामी होने तक सेकें। धनिया मिर्च और हल्दी डालकर थोड़ी देर तक चलाये फिर उसमें तैयार बफौरी डालकर चलायें और पानी डाल लें । उतारेने के थोड़ी देर पहले गरम मसाला डाल दे आंच से नीचे उतारने पर हरी धनिया काट का डाल दें। बफौरी की साग तैयार है।