बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

भिमगजा

सामग्री : मैदा 250 ग्राम, बेसन 25 ग्राम,( नमक स्वादानुसार ) सूजी चौथाई कप, घी चौथाई कप, मेवा-गर, चिरौंजी, पुश्ता, किसमिस, काजू आदि।

विधि : सबसे पहले मैदा, घी व सुजी को मिलाकर रख ले। इसके बाद पानी में शक्कर डालकर घोल बना ले। घोल बन जाने के बाद उसे आटे को कड़ा गूंथ लेंगे। इसके बाद आटे को थोड़ा सा हाथ में लेकर हथेली के द्वारा थोड़ा लंबा करेंगे। इस तरह पूरे आटे को बना लेंगे। यह सब बन जाने के बाद बेसन में नमक डालकर गूंथ लेंगे। उसे बेसन की पतली सी वाती ( सेव ) बनाकर उसे पर लपेट देंगे। इसी तरह सब में लपेटा है। जब बन जाये तो इसे घी में सेंक लें।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?