सामग्री : बेसन 50 ग्राम, मैदा 100 ग्राम, खोवा 100 ग्राम, घी 4 चाय चम्मच, शक्कर 100 ग्राम, मेवा- गरी चिरौंजी, किसमिस, गरी, काजू आदि।
विधि : सबसे पहले मैदा में मोयन देकर गूंथ लेना है। इसके बाद बेसन को भी अलग से गूंथ लेना है। खोवा को डालकर गर्म करेगे तथा ठंडा होने पर इसमें चीनी व मेवा डालेंगे तथा अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे। इस तरह यह मिश्रण तैयार हो जायेगा। अब मैदा की छोटी छोटी लोइया बनायेंगे तथा लोई लेकर उसे गोल पूड़ी से थोड़ी छोटी सी बेलेगे। अब उसमें खोवा वाला मिश्रण भरकर पूड़ी के किनारे को पकड़कर गोलाई में बंद कर देंगे। ऐसे ही सभी गेंद बनाना है। सजावट के लिए इसे बेसन की लंबी बाटी बनाकर उसे गेंद के ऊपर लपेटना है। इस तरह गेंद तैयार हो जायेगी। तैयार हो जाने के बाद इसे घी में सेंक लो।