बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

गोविन्द दास व्यास ‘विनीत’

जन्‍म – सन् 1900 ई.

जन्‍म स्थान तालबेहट, जिला झाँसी

जीवन परिचय –

जन्म – सन् 1900 ई.

स्थान – तालबेहट, जिला झाँसी, वर्तमान ललितपुर

निधन – 23-5-1953 ई.

आपने साहित्य की हर विधा पर रचनाएँ की हैं जिनका विवरण इस प्रकार है-

काव्य – शिव-शिवा स्तवन , गोविन्द गीत , महाभारत , ब्रह्मानन्द , भजन माला, श्री कृष्ण कथामृत (महाकाव्य), प्रिया या प्रजा

नाटक  –  वीर अभिमन्यु , दानवीर कर्ण ,  भक्त सूरदास ,  अमर सिंह राठौर ,  सत्यवान-सावित्री आदि

उपन्यास  –  आग, हमारा समाज, नथनी का भार, खोया सुहाग, पाप का घड़ा, संघर्ष तिलक, भ्रम के बादल आदि हैं। गोविन्ददास ‘विनीत’ एक उच्च कोटि के कवि के पुत्र थे आपने गरीबी में दिन बिताए। आपने अपने झाँसी प्रवास पर साहित्य सृजन किया। आपके समग्र साहित्य में समाज की दशा देखने को मिलती है।

गोविन्ददास ‘विनीत’ के उपन्यासों में निर्धनों वंचितों पर किये गये अत्याचारों के प्रति विद्रोह के भाव झलकते हैं। सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक विषमता का वर्णन आपके साहित्य की पहिचान है।

‘विनीत’ जी के उपन्यासों की शैली प्राभाविक है। हिन्दी भाषा में लिखी रचनाओं में भाषा-सौष्ठव परिलक्षित होता है। आपके उपन्यासों में ग्रामीण परिवेश के कथानक में गढे सामाजिक विन्यासों, सरोकारों के लोक चित्र प्रतिबिम्बित होते हैं। आपके उपन्यासों के पात्र स्थानीय हैं और उनके सम्वाद पात्रानुसार हैं। इसीलिये प्रभावी भी है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?