बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

ग्यारसपुर

ग्यारसपुर

यह कलातीर्थ, विदिशा जिले में विदिशा से उत्तर पूर्व में, विदिशा-सागर मार्ग पर 38 किलोमीटर दूर है। यहाँ नगर के बाहर पश्चिम में बज्र मठ, जैन मंदिर और आठ खम्भा, दक्षिण की पहाड़ी पर मालादेवी नामक जिनालय अपने शिल्प सौष्ठव और वास्तु विधान की दृष्टि से उत्कृष्ट कोटि के हैं। नगर में एक चैत्यालय है जिसके निचले कक्ष में तीर्थंकर पार्श्वनाथ की खड़गासन प्रतिमा सिर पर सहस्र फण धारण किये हुए है। ऊपर नवीन प्रतिमा विराजमान की गई है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?