हमीरपुर जिले में तालाबों की संख्या नगण्य है।
मौदहा
मौदहा में पाँच तालाब हैं। इलाही ताल के नाम से प्रसिद्ध तालाब पर सैयद साभार के नाम पर जेठ माह में मेला लगता है। एक मीरा तालाब कहलाता है। इस तालाब पर भी एक मेला लगता है, जिसे कंस का मेला कहा जाता है। इसके अतिरिक्त मौदहा में तीन तालाब और भी हैं।
राठ
राठ एक प्राचीन नगर है। यहाँ ‘सागर ताल’ नामक एक विशाल तालाब है। बाँध पर अनेक मंदिर बने हैं। तालाब के घाट बहुत सुंदर हैं। यह तालाब राठ नगर की सुंदरता में चार चाँद लगाता है। यहाँ ‘दीपा ताल’ नाम का एक दूसरा तालाब है। यह भी नगर की सुंदरता की वृद्धि में सहायक है। यह निस्तारू तालाब है। उपर्युक्त दो तालाबों के अतिरिक्त कम्बू ताल, चौपरा ताल, घासी ताल, देव ताल एवं धुपकाली नामक पाँच तालाब और भी राठ नगर में विद्यमान हैं। उपर्युक्त के अतिरिक्त हमीरपुर जिले में अन्य कोई उल्लेखनीय तालाब नहीं है। हमीरपुर जिले में कुल 208 तालाब हैं।