सामग्री : मैदा 250 ग्राम, बेसन 250 ग्राम, शक्कर 100 ग्राम, मेवा, गरी, चिरौंजी बादाम, काजू, किसमिस।
विधि : सबसे पहले बेसन को गूंथ कर उसकी पपड़िया बेल लो। सभी आटे की पुड़ि बना ले। इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर इसे सेंक लें। फिर इन पूड़ियों को गर्म ही पटे पर बेले ताकि महीन करने में आसानी हो जाये। तो इसे बड़ी छेदों वाली छन्नी से छान लेंगे। इसके बाद इसमें शक्कर या मेवा डालकर मिक्स कर लेंगे।अब मैंदा को गूंथ लेंगे। फिर आटे की छोटी छोटी लोई बनाकर उसे अठवाई जितना बेलेंगे। इसके बाद उसके बीचों बीच कसा रखकर उसको बंदकर देंगे तथा उसको गोंठ देंगे। अगर उसको गोठेगे नहीं तो सेंकते समय कसार निकल सकता है। इस प्रकार सारी गुजिया तैयार करेंगे। इसके बाद इसे वनस्पति घी में सेंक लेंगे।