बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

लौकी की कढ़ी

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

सामग्री - लौकी, राई, जीरा, मेंथी, हींग, बेसन, दही या मठा, हल्दी, मिर्च, नमक, धनिया, पिसा, धनिया, धनिया पत्ती ।

विधि - लौकी के छोटे-छोटे टुकड़े काटें, राई, मेंथी, हींग, जीरा का बघार लगावें । हल्दी, मिर्च, नमक पिसा धनिया डालें । कटी हुई लौकी धोयें, फिर डालकर धीमी आँच पर पकने देवें । लौकी पकने पर मठा या दही में बेसन घोलकर डालें । 30 मिनिट तक पकने देवें पक जाने पर उतार कर धनिया पत्ती डालकर कटोरी में रखकर परोंसे लौकी कढ़ी स्वादिष्ट लगती है ।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?