अन्य रचनाएँ – खजुराहो मंदिर का वास्तु , इवोल्यूशन ऑफ हिन्दू टेम्पुल्स , जीवन की अभिव्यक्ति (कथा)
मकबूल अहमद ने कला और साहित्य का अपनी रचनाओं में अद्भुत समावेश किया है। खजुराहो के मंदिरों का वास्तु तथा इवोल्यूशन ऑफ हिन्दू टेम्पुल्स पर अच्छा प्रकाश डाला है। इसके अतिरिक्त आपने कथा साहित्य में जीवन की अभिव्यक्ति का सृजन कर साहित्य को समृद्ध किया। मकबूल अहमद ने हिन्दी उपन्यास सृजन में अपना योगदान किया है। आप का प्रकाशित उपन्यास “जिजीविषा’ है। जिजीविषा उपन्यास में मानव मन के विवर्तों को उजागर किया गया है। आपका निधन सन् 1994 ई. में हो गया।