बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

मल्हारगढ़ (निसई)

मल्हारगढ़ (निसई)

स्थिति

मध्यप्रदेश के गुना जिले में मुंगावली रेल्वे स्टेशन से पन्द्रह किलोमीटर दक्षिण की ओर जैन समैया समाज का यह क्षेत्र स्थित है।

इतिहास

मल्हारगढ़ ग्राम में वेत्रवती तीरे श्री तारण स्वामी ने अपनी साधना का अन्तिम महत्वपूर्ण भाग व्यतीत किया और स्वर्ग सिधारे थे इसीलिए इस पावन पुण्य स्थल को, तारण स्वामी की तपोभूमि होने के कारण निसई अतिशय तीर्थ का नाम दिया गया।

पुरातत्व

श्री तारण स्वामी का स्मारक स्थल ही निसई है पर यहाँ एक दिगम्बर जैन मंदिर भी है जिसमें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के दो विशाल श्वेत पाषाण के निर्मित जिन बिम्ब दर्शनीय हैं। श्री तारण स्वामी के स्मारक रूप में भव्य चैत्यालय व छतरी विद्यमान है। छतरी में चरण चिन्ह स्थापित किये गये हैं। यहाँ छात्रावास, उदासीन आश्रम और स्वाध्याय शाला का भी निर्माण किया गया है। प्रतिवर्ष तारण जयन्ती पर चैत्र में यहाँ जनपदीय मेला भरता है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?