प्रकाशित कृतियाँ – आपने साहित्य की सभी विधाओं पर रचना की है। आपके प्रमुख ग्रंथ इस प्रकार हैं-
काव्य – दिल्ली चलो (खण्ड काव्य) , चेतना के गीत , बंग बलिदान ,छत्रसाल ,बापू का बलिदान
कहानी – कला और जिंदगी , सप्त लहर
अन्य – बुन्देलखण्ड दर्शन , झाँसी दर्शन , बुन्देलखण्ड का साहित्यिक इतिहास , खजुराहो दर्शन (निबन्ध)
उपन्यास – नई झलक
‘अशांत’ जी एक ऊर्जावान और यथार्थवादी साहित्यकार रहे। आपने अपने उपन्यास में साहित्य के नवीन उन्मेषों की झाँकी दिखाई है जिससे समाज की दशा का दिग्दर्शन तो हुआ ही है वरन् उसे नवीन दिशा भी प्रदान की है। इस उपन्यास में भारतीय अभिशप्त विधवा की करुण चीत्कार है। उसकी अन्तर्व्यथाओं का मार्मिक चित्रण है। उपन्यास की भाषा खड़ी बोली हिन्दी है। कथानक व पात्र सब स्थानीय परिप्रेक्ष्य के हैं। संवाद भी पात्रानुसार गठित हैं।