बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

प्यावल

प्यावल

स्थिति

मध्यप्रदेश के ही दतिया जिले में प्यावल ग्राम की पहाड़ी पर यह तीर्थ- क्षेत्र है। झाँसी के उत्तर में यह लगभग 20 किलोमीटर दूर पड़ता है। झाँसी- उन्नाव-भांडेर राजपथ पर ग्राम कामत से 3 कि.मी. दूरी तय कर आप यहाँ पहुँच सकते हैं।

इतिहास

इस क्षेत्र में अनुमानतः छटवीं से आठवीं शताब्दी तक की प्राचीन मूर्तियाँ उपलब्ध हैं। अधिकांश सामग्री अभी गवेषणा की स्थिति में है।

पुरातत्व

इस भू-भाग की जैन संस्कृति में प्यावल की विशाल एवं मनोहारी मूर्तियों का अद्भुत योगदान है। दिव्य छटा युक्त यहाँ की प्राचीन मूर्तियाँ वंदनीय हैं-

‘मन शान्त भयौ मिट सकल छन्द

चाख्यौ स्थारथ रस सुख निकंद’

वर्तमान देखकर लगता है कि भविष्य में अन्वेषण होने पर यह तीर्थ अधिक प्रसिद्धि पा सकेगा।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?