जन्म – सन् 1909 ई.
जन्म स्थान – ग्राम-पनारी, ललितपुर जिला-झाँसी
जीवन परिचय –
पता – 49 आवास विकास, झाँसी
शिक्षा – एम.ए. एल.एल.बी. इलाहाबाद विश्व विद्यालय
पेशा – एडवोकेट
उपन्यास – मझली रानी , प्रतिज्ञा पूर्ति
रामकृष्ण वर्मा एडवोकेट स्वतंत्रता संघर्ष काल के वकील, लेखक और क्रांतिकारी रहे। आप डॉ. वृन्दावन लाल वर्मा के भतीजे थे। ऐसे में रामकृष्ण वर्मा पर डॉ. वृन्दावन लाल वर्मा के साहित्य लेखन का प्रभाव पड़ा। आपने दो उपन्यास – प्रतिज्ञा पूर्ति , मझली रानी लिखे और प्रकाशित कराये। जिनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
- प्रतिज्ञा पूर्ति- एडवोकेट राम कृष्ण वर्मा का यह प्रथम उपन्यास है। यह राष्ट्र-भावना से उत्प्रेरित है। इसकी कथावस्तु स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की कथा है। इसके पात्र राष्ट्र भक्त युवा हैं। इनसे जुड़े झाँसी के क्रांतिकारी तथा अँग्रेज अफसर हैं। इसके सम्वाद समकालीन अंग्रेज गुप्तचरों के साथ पात्रानुसार हैं। उपन्यास की भाषा हिन्दी है।
- मंझली रानी- यह उपन्यास एडवोकेट वर्मा का लिखा व प्रकाशित दूसरा उपन्यास है। जिसका विवरण इस प्रकार है। यह एक सामाजिक उपन्यास है। इसकी नायिका ‘मंझली रानी’ है। कथा वस्तु में पारिवारिक कथा सूत्रों के ताने-बानों का चरित्र चित्रण है। इसमें महलों के अंतःपुर को उजागर किया गया है। इसकी भाषा हिन्दी है। सम्वाद पात्रानुसार निर्मित हुये हैं। इस प्रकार रामकृष्ण वर्मा ने अपने उपन्यासों के माध्यम से स्वातन्त्र्य संग्राम के उद्घोष और बाद के सामाजिक पुनर्निमाण को उकेरा है।
आपका निधन सन् 1993 ई. दिसम्बर 19 को झाँसी में हुआ।
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?