बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

शिव शंकर लाल बत्रा

जन्‍म – 1 फरवरी 1936 ई.

जन्‍म स्थान – कस्बा तालबेहट, ललितपुर (उ.प्र.)

जीवन परिचय –

वर्तमान पता – छत्रसाल नगर, भोपाल (म.प्र.)

पिता – स्व. श्री मुंशी दामोदर दास खत्री एम. ए. एल. टी.

शिक्षा – पूर्व उप संचालक शिक्षा म.प्र. एवं प्राचार्य पद- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान।

प्रकाशित ग्रंथ – प्रिय दर्शिनी , मणि पुष्पक

काव्य – वीरांगना लक्ष्मीबाई , शहीद भगत सिंह , माण्डवी आदि

उपन्यास – लठ भंजन

श्रीशिव शंकर लाल वत्रा ने स्वातन्त्र्योत्तर काल की सामाजिक दशा और दिशा का सुन्दर समन्वित प्रयोग अपनी रचनाओं में किया है। स्वतंत्रता क्रांति से लेकर स्वराज और सुराज के परिदृश्यों को समाज के सामने प्रस्तुत किया है। उपन्यास लठ भंजन उपन्यास में उपन्यासकार शिव शंकर लाल बत्रा का यही अभिनव प्रयोग है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?