सामग्री : खोवा 200 ग्राम, मैदा 100 ग्राम, घी चार चम्मच ( मोयन ), मेवा चिरौंजी, गरी बुरादा, किसमिस, शक्कर इच्छानुसार
विधि : सबसे पहले खोवा में सभी मेवा एवं शक्कर डालकर मिलायेंगे। इसके बाद मैदा में मोयन डालकर मिलायेंगे। व इसको कड़ा गूथ लेंगे। इसके बाद छोटी सी लोई लेकर उसे पूड़ी की तरह बेल लेंगे। इसके बाद एक और पूड़ी बेलेंगे उसी साइज की, अब एक पूड़ी के बीचों खोवा का मिश्रण रख देंगे। रखने के बाद उस मिश्रण पर दूसरी पूड़ी रख देंगे रखने के बाद उस मिश्रण पर दूसरी पूड़ी रख कर किनारे साइड चिपका दें फिर गोंठ दें ताकि सेंकते समय खोवा बाहर न निकल जाये। इसी प्रक्रिया द्वारा सभी आटे को बनायेंगे। बन जाने के बाद इसी वनस्पति घी में सेंक लेंगे।