बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

वन्दना अवस्थी दुबे

जन्‍म – 30 मार्च 1964 ई.

जन्‍म स्थान दतिया (म.प्र.)

जीवन परिचय –

कर्म स्थली – केयर पब्लिक स्कूल सतना (म.प्र.)

पिता – राम रतन अवस्थी

शैक्षणिक योग्यता – बी.एस.सी., एम.ए. (पुरातत्व)

पद – पूर्व उप सम्पादक ‘दैनिक देश बन्धु’

सम्प्रति – निजी ‘केयर पब्लिक स्कूल’ की संचालिका

कहानी संग्रह – ‘बातों वाली गली’ , फुटकल आलेख व संस्मरण

उपन्यास – ‘अटकन-चटकन’ प्रकाशित 2020 ई.

प्रेमचन्दोत्तर काल से नारी-स्वत्व, स्वाभिमान व सामर्थ्य की साहित्यिक रचनाएँ प्रारम्भ हुई जो स्वतंत्रता प्राप्ति से अद्यतन काल तक अनवरत गतिमान है। वंदना अवस्थी दुवे वर्तमान में नारी जागृति की रचनाकार हैं। आपका सद्यः प्रकाशित उपन्यास “अटकन-चटकन” इसका प्रमाण है। इस उपन्यास के शीर्षक में लेखिका की आंचलिक दृष्टि की पुष्टि होती है जो बालिकाओं द्वारा “अटकन-चटकन दई बिलोचन” जैसे खेल प्रसंग में ध्वनित होता है। इसी आधार का लक्ष्य संधान आपके उपन्यास में परिलक्षित होता है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?