जीवन परिचय – बाबू वृन्दावन लाल वर्मा का जन्म सन् 1889 ई. में झाँसी जिला के मऊरानीपुर में हुआ था। आपने प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त बी.ए. की उपाधि प्राप्त की और वकालत करने लगे। लेखन का प्रारम्भ इसी समय हुआ जिसमें बृन्दा (तुलसी) की सुगन्ध, वन प्रांतर का सौरभ एवं बुन्देलखण्ड का गौरव प्रदर्शित है। आपने कहानी, नाटक के बाद उपन्यासों का प्रणयन किया है। जिनका विवरण इस प्रकार है।