बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

बेसन के आलू

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

यह सब्जी भी सभी मौसम में आलू की तरह रसीली मसालेदार तैयार की जाती है।

सामग्री - बेसन, सभी मसाले जैसे मिर्च, धनिया, हल्दी, जीरा, नमक, गरम मसाला, तेल । प्याज लहसुन, अदरक, धनिया पत्ती आदि ।

विधि - सर्वप्रथम बेसन को आटे की तरह गूंथा जाता है। 10 सदस्यों के लिए बेसन के आलू बनाने के लिए 250 ग्राम बेसन लेवें उसमें नमक, धनिया पाऊडर, जीरा, आवश्यकतानुसार - तेल का मोइन देवें फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंथे । जब पूर्णरूप से गुथ जावें तब रोटी की तरह लोई बनाकर रखते जावें पूरे बेसन की लोई बनावें । एक गंज में पानी उबलने रखें । उबाल आने पर बेसन की लोई जो गोल गोल बनाये हैं उबलते पानी में डाल देवें । तीस मिनिट तक उबलने देवें । उबल जाने पर ऊपर की तरफ पानी में तैरने लगे तब समझिए कि पक चुके हैं। आँच से उतार लेवें । ठण्डा होने पर चाकू से आलुनुमा पीस करलें । इसे बेसन के बट्टा भी कहते हैं । पयाज, लहसुन, अदरक को मिक्स कर पीस लेवें। गरम आँच पर सब्जी बनाने का बर्तन रख देवें । तेल डालकर गरम होने पर मसाला डाल देवें । गुलाबी होने पर हल्दी, मिर्च, धनियाँ, गरम मसाला डालें, धीमी आंच पर भूज लेवें। एक पाव टमाटर के पीस काटकर उसी में डाल देवें । भुंज जाने पर बेसन आलू के पीस डालकर मिक्स करें । आवश्यकतानुसार उबला हुआ पानी सब्जी में डाल देवें । धीमी आँच में उबालने देवें । उबल जाने पर हरा धनियाँ डाल देवें लीजिए बेसन आलू की रसीली सब्जी तैयार । यह सब्जी स्वादिष्ट एवं पौष्टिक होती है ।

पौष्टिक तत्व - प्रोटीन, खनिज लवण, कैल्शियम, विटामिन, वसा पर्याप्त मात्र में उपस्थित रहते हैं ।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?