सामग्री : शुद्ध घी 250 ग्राम, गुड़ 250 ग्राम, मेवा-गरी, चिरौंजी, बादाम, पिस्ता, पुस्ता, काजू, किसमिस, छुहारा, मुखाने, खाने वाली गोंद, सोंठ 1 चम्मच, हल्दी 1 चम्मच।
विधि : सबसे पहले जितने भी मेवा है उन सबको शुद्ध घी में तलकर अलग कर लो। इसके बाद सौंठ सेंक लो, फिर थोड़े से घी में हल्दी डाल लो। इसके बाद गुड़ को फोड़कर महीन कर लो। उस गुड़ में सभी भुंजा हुआ मेवा डाल दो। सोंठ व हल्दी भी डालकर मिक्स कर लो। इसमें थोड़ा सा घी 4-6 चम्मच घी डाल छो और मिक्स करो जब ये जाये तो हाथ से छोटे-छोटे लड्डू बना लो। इस प्रकार सुठौरा तैयार हो जायेगा।
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?