चंदेरी से मुंगावली मार्ग पर मात्र 29 किलोमीटर दूर सेहराई गाँव के पास जैन क्षेत्र आमनचार विद्यमान है। यहाँ एक ही जैन मंदिर है। यहाँ का सहस्रकूट चैत्यालय अद्भुत और दर्शनीय है। यह निर्माण 11 वीं-12वीं शताब्दी का अनुमानित है।
आमनचार गाँव में यत्र-तत्र सर्वत्र प्राचीन मूर्तियाँ उपलब्ध हो जाती हैं।