बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

आंवले कि सब्जी

( यह सब्जी किसी भी मौसम में बनाई जा सकते है, गर्मी और बरसात में जब सब्जियां कम व महंगी हो जाया करती है, बहुधा गांवो में तभी इसका प्रयोग होता है। )

सामग्री : सूख आंवले का चूरन 75 ग्राम, बेसन 250 ग्राम, थोड़ा सा जीरा ( अंदाज से नमक ), मसाला वही जो बहुआ सब्जियों में लगता है, प्याज, लहसुन, धनिया , मिर्च, हल्दी, नमक स्वादानुसार, थोड़ा गरम मसाला, तेल ( सरसो ) 

विधि : सबसे पहले आंवले के चूरन व बेसन को छानकर उसमें नमक व थोड़े से जीरे मिलाकर पानी से सान लें, फिर इसकी ढाई या तीन रोटियों जितनी बड़ी लोइया बना लें, इन लोइयों को किसी थाली में हाथ से लंबा कर लें, अब इन लंबे टुकड़ो को कड़ाही में तेल डालकर सेंक लें, एक बार सिक जाने पर इन टुकड़े को निकालकर रख लें। अब कड़ाही में जरूरत लायक तेल बचाकर बाकी निकाल लें, फिर जीरा, गरम मसाले का छौंका लगाकर पहले से पिसा रखा मसाला भुंज लें, पहले प्याज, लहसुन भुंज लें फिर धनिया, मिर्च, मसाला अच्छा भुंज जाने पर उसमें तलकर रखे बेसन के टुकड़े भी भुंज लें, फिर उसमें पानी डाल दें अथवा मसले में पानी डालकर उबाल आ जानें पर फिर रखे टुकड़े उसमें डालकर थोड़ा उबलने दें, फिर उतारकर धनियापत्ती डालकर परोसें, यह सब्जी भी स्वाद में अनोखी जायकेदार व गुणकरी होती है।  

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?