personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता
सामग्री - भिण्डी, प्याज, लहसुन, मिर्च, हल्दी, नमक ।
विधि - भिण्डी को काटने के पहले धो लें फिर काटें । एक गट्टा
प्याज काटें चार लहसुन पोथी कुचल लेवें । कढ़ी की तरह राई, मेंथी, हींग का बघार लगावें प्याज, लहसुन, हल्दी, मिर्च नमक डालें । मसाले भुन जाने के बाद कटी हुई भिण्डी छोड़ देवें, धीमी आँच में पकने देवें । भिण्डी पक जाने के बाद मठा में बेसन घोल कर छोड़ देवें । कढ़ी की तरह पतला घोल बनावें । 30 मिनिट तक पकने देवें । पक जाने के बाद धनिया पत्ती धोकर काटें और भिण्डी की कढ़ी में छोड़ देवें । लीजिए भिण्डी की कढ़ी तैयार
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?