बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

दरबाजा

सामग्री : बेसन 250 ग्राम, तेल 1 बड़ा चम्मच, अजवाइन 1 चाय चम्मच, नमक स्वादानुसार।

विधि : सबसे पहले बेसन में मोयन मिलायेंगे और अजवाइन व नमक  मिलाकर गूंथ लेंना है। इसके बाद उसकी लोइया बनाकर रख लो। अब एक लोई को लेकर गोल रोटी से बड़ी व मोटी बेल लेना है। फिर उसके बीचों बीच दरवाजो के आकार का काट लेना है। जो भाग कटा हुआ निकलता है उसको भी रख लेना है। उस गोली रोटी के किनारे में काटकर व गोंठकर सजावट कर लो। एक बड़ी चम्मच मैदा को गूंथ लेना है। सजावट के लिए, उस  गुंथी हुई मैदा की पतली सेब की तरह बनाकर दरवाजे के चारों और सजाओ तथा पूरे में छोटी – छोटी बिंदी चिपका दो। इसके बाद तेल में सेंक लो।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?