बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

धौंस की पपड़िया

सामग्री : साफ उरद की दाल का आटा 250 ग्राम, साफ तिल एक मुट्ठी, तेल मोयन के लिय 1 बड़ी चम्मच, नमक स्वादानुसार, जीरे अजवाइन-एक चम्मच।

विधि :  सबसे पहले दाल के आटे में मोयन, नमक, तिल जीरे, अजवाइन, डालकर कड़ा गूंथ लेना है। फिर छोटी-छोटी लोई लेकर पपड़िया बेल लेना है। फिर छोटी-छोटी लोई लेकर पपड़िया बेल लेना है। इसे पतली बेलना चाहिए। यह पूड़ी से थोड़ी बड़ी बेल जाती है। इस प्रकार पूरे आटे की पपड़िया बेल लेंगे। इसके बाद इसे तेल में सेक लेंगे।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?