बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

गोविन्द मिश्र

जन्‍म – 9 अगस्त सन् 1939 ई.

जन्‍म स्थान – बाँदा जिले के अतर्रा

जीवन परिचय –

शिक्षा – एम.ए. (अंग्रेजी) – 1959 इलाहाबाद वि.वि. इसके बाद अध्यापन कार्य। पूर्व आयकर कमिश्नर (म.प्र.) सेवा निवृत्ति के बाद भोपाल (म.प्र.) में निवास । आपने कहानियों के पूर्व अपना साहित्य सृजन उपन्यास लेखन से प्रारम्भ किया। आपके उपन्यास इस प्रकार हैं-

  • वह ! अपना चेहरा • उतरती हुई धूप • लाल-पीली जमीन
  • हुजूर दरबार (1981) • तुम्हारी रोशनी में (1985) • धीरे समीरे (1988)
  • पाँच आँगनों वाला घर (1995) • फूल इमारतें और बन्दर (2000)
  • कोहरे में कैद रंग
  • धूप पौधों पर

इस प्रकार आपने हरेक रंगों में उपन्यास कथा को सृजित किया है। जिनके संक्षिप्त विवरण से यह बात प्रगट होती है।

अन्य रचनाएँ –

कहानी – कवि के घर में चोर (बाल कहानियाँ) , अपाहिज , अन्तःपुर , आसमान कितना नीला , धाँसू , पगला बाबा (कहानी संग्रह)

काव्य – ओ प्रकृति माँ

इस प्रकार गोविन्द मिश्र ने साहित्य के इतिहास में अपना विशिष्ट स्थान स्थापित किया है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?