बेसन के मोटे सेब बनाकर गुड़ के पाग को तैयार कर बनाये जाते हैं। यह व्यंजन बुन्देलखण्ड का प्रसिद्ध व्यंजन है। गाँवों के बाजार की दुकानों में आज भी मिठाई के रूप में बिकता है लोग बड़ी रूचि से खाते हैं। गाँव का किसान, श्रमिक, मजदूर वर्ग गुड़ के सेब बड़ी रूचि के साथ नाश्ता (कलेवा) में जरूर खाते हैं । बुन्देलखण्ड के जनमानस की पसंद का व्यंजन है। गुड़ के सेब इसे गुड़ पाग भी कहते हैं। घर में आसानी से तैयार किए जाते हैं।
सामग्री - बेसन, गुड़ (सेव निकालने का छन्ना) तेल ।
विधि - बेसन को परांत पर रखें मोइन लगावें तेल का ताकि सेव नरम बने, सेव मोटे बनायें कढ़ाही के ऊपर छन्ना रखकर बनाते जावें । सेंक कर रख लें। दूसरे बर्तन में गुड़ तथा अनुपात में पानी डालकर आँच पर रखें पाग की चासनी बनायें अब सेब डाल देवें पूरे सेब डाल देवें पूरे सेब गुड़ के पाग में डुब जावें यह ध्यान रखें हवा लगते हैं पग जायेंगें ठण्डे होने पर खायें ।
पौष्टिकता - बेसन-प्रोटीन, गुड़-आयरन, तेल-वसा ।