रचना – बुन्देली की लोक कथाएँ (गाँव की बातें) , शत्रुजीत राइसो (सम्पादन) , मनन मंजूषा (निबन्ध)
उपन्यास – चन्द्रशेखर आजाद , हाजिर जवाब (बाल उपन्यास)
निधन – फरवरी 1996 ई.
हरिमोहन लाल श्रीवास्तव ने हिन्दी साहित्य की अनेक विधाओं में सृजन किया है। आपका शत्रुजीत राइसो और गाँव की बातें लोक नाटिका संग्रह बहु चर्चित हैं। आपने चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर एक आख्यायिका और बाल उपन्यास भी लिखा है। जो तत्कालीन हिन्दी साहित्य में रचित अमूल्य कृतियाँ हैं।
भाषा – आपके उपन्यासों की भाषा सरल हिन्दी है जो भाव और सम्प्रेषण में प्रभावी है। उपन्यास चन्द्रशेखर आजाद ऐतिहासिक पात्र हैं। अन्य उपन्यासों में पात्रों की रचना स्थानीय हैं। संवाद पात्रानुसार गढ़े गये हैं। हिन्दी-बुन्देली साहित्य में आपका अनन्य योगदान है।