बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

इमली की चटनी

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

बुन्देलखण्ड में चटनी कई प्रकार एवं कई विधियों से तैयार की जाती है। जैसे करोंदा, आँवला, टमाटर, कैथा, आम, छुआरा आदि । इन सब की विधि एक सी है। इमली की चटनी भजिया मगौड़ा, समोसा, आलू बण्डा, टिकिया, भाजीबड़ा बड़ी रूचि कि साथ खाई जाती है वैज्ञानिक तौर पर वात्, कफ को बढ़ावा मिलता है इसलिए हर व्यक्ति पूर्णत: इमली की चटनी कम ही खाता है। चूंकि खट्टी मीठी लगती है नमकीन भोज्य पदार्थ का स्वाद बढ़ देती है ।

सामग्री - पकी इमली, मिर्च, जीरा, नमक, हरा धनियाँ ।

विधि - पकी इमली के गूदा को बीज हटाकर निकाले बीच-बीच के रेशों को निकाल देवें पत्थर की सिल पर रखकर, पीसे हरी मिर्च, हरा धनियाँ थोड़ा जीरा पीसें नमक स्वादानुसार डालें लीजिए चटनी तैयार ।

पौष्टिक तत्व - हरा धनियाँ, हरी मिर्च में विटामिन 'सी', कैल्शियम की मात्रा होती है ।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?