उ.प्र. में देवगढ़ तीर्थ से मात्र 18 किलोमीटर दूर जहाजपुर जैन क्षेत्र है। चाँदपुर और जहाजपुर क्षेत्र के बीच रेलवे लाइन है। पश्चिम स्थित क्षेत्र जहाजपुर है।
जहाजपुर में अनेक मंदिरों के अवशेष पुरातत्व की गाथा कहते प्रतीत होते हैं। इस अंचल में लगभग 50 जैनेतर मंदिरों के खण्डहर मिलते हैं। इनमें एक या दो ही जैन मंदिर रहे होंगे। एक परकोटे में जीर्ण-शीर्ण शिव मंदिर और तालाब है जहाँ जैन मूर्तियाँ भी दर्शनीय हैं।