बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

कृष्णपद भट्टाचार्य

जन्‍म – 12 मई 1875

जन्‍म स्थान – झाँसी

जीवन परिचय – साठोत्तरी काल के कृष्ण पद भट्टाचार्य का जन्म झाँसी के सम्भ्रांत परिवार में हुआ। आप बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी और विद्वान थे। आपने अनेक औपन्यासिक रचनाएँ लिखकर प्रकाशित की। जिनमें प्रमुख उपन्यास इस प्रकार हैं-

  1. कहानी अस्पताल की  – इसमें अस्पताल की गतिविधियों का चित्रण हुआ है।
  2. छाया लोक की रहस्य नगरी – इसमें कृष्णपद भट्टाचार्य ने ‘फिल्मिस्तान’ के रहस्यों की पर्तों को उजागर किया है। जिसमें रहस्य रोमांस जीवन से जूझते अनेक पात्रों की कहानी है।
  3. अभिनेत्री कांचन की डायमंड जुबली – इस आख्यान में ‘भट्टाचार्य’ ने एक अभिनेत्री जीवन के रंगीन पक्षों का चित्रण किया है।
  4. स्वप्न सुन्दरी का स्वयम्बर – कृष्णपद भट्टाचार्य ने कल्पना लोक में विचरण करते जीवन का खुलासा किया है।

इस प्रकार कृष्णपद भट्टाचार्य ने अपनी लेखनी से ऐसे अनेक चरित्रों का अच्छा चित्रण कर समाज को इस सब से परिचित कराया है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?