बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

ललितपुर

ललितपुर

उत्तर प्रदेशीय बुन्देलखण्ड में ललितपुर, जैन धर्मावलम्बियों का एक केन्द्रीय शहर है। जैनियों की संख्या तो यहाँ अन्य जातियों की तुलना में सर्वाधिक है ही. इसके चारों ओर दिगम्बर जैन तीर्थों की विशद श्रृंखला है। सबसे निकट देवगढ़ तो जैसे देव मूर्तियाँ गढ़ने का गढ़ ही रहा है। सेरोन जी, चंदेरी, थूबौन जी, बानपुर, पपौरा, अहार, मदनपुर इत्यादि इत्यादि।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?