( महुआ की सब्जी गर्मी के मौसम में बनाई जाती है, जब कच्चे हरे आम मिलते लगते है यह सब्जी शुध्द घी में ही बनती है और सुखी बनती है।)
सामग्री : 1 कि.ग्रा. महुआ 1/2 कि.ग्रा. आम किसे या कटे हुए, 1 कि.ग्रा. प्याज, घी इच्छानुसार
विधि : सर्वप्रथम महुआ को धोकर उबाल लें फिर दो तीन बार साफ पानी में मसलकर धो डाले ताकि महुए के अंदर कि सफाई हो जावे फिर पानी से निचोड़ कर निकाल लें।एक कड़ाही में घी डालकर महुआ, प्याज व कटे हुए आम अलग-अलग घी में सेंक कर रख लें फिर कड़ाही में घी डालकर जीरा व तेजपत्ता का छौंक लगाकर मसाला भूँज लें। मसाला भुंज जाने पर पहले से भुंजकर रखे हुए महुआ आम व प्याज भी मसाले में डालकर अच्छे से मिलाकर धीमी आंच में थोड़ी देर रहने दें फिर उतार लें। महुआ कि सब्जी परोसने के लिए तैयार है।