बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

मृणाल पाण्डे

जन्‍म – 26 जनवरी 1946 ई.

जन्‍म स्थान – टीकमगढ़ (म.प्र.)

जीवन परिचय –

पिता – सुखदेव पंत

माता – गौरा पंत “शिवानी”

शिक्षा – प्रारम्भिक टीकमगढ़ तथा नैनीताल एम.ए. इलाहाबाद विश्व विद्यालय

सम्पादक – वामा पत्रिका- 1984-87 , हिन्दुस्तान दैनिक – 2009

अध्यक्ष – प्रसार भारती- 2009

पद्म श्री – 2006 ई.

रचना – मृणाल पांडे ने अपनी माँ ‘शिवानी’ की तरह साहित्य सृजन किया। आपकी 21 वर्ष की आयु में लिखी प्रथम कहानी ‘धर्मयुग’ में प्रकाशित हुई। अन्य कहानियाँ शब्द-भेदी, चार दिन की जवानी तेरी है। आपका लिखा नाटक “आदमी जो मछवारा था” प्रसिद्ध है।

उपन्यास – पटरंग पुराण , जो राम रचि राखा • सूरत पर भटकते हुये , विरूद्ध , अपनी गवाही , हमका दिया परदेश

अद्यतन उपन्यासकारों में मृणाल पाण्डे सुपरिचित हैं। आपका लिखा उपन्यास ‘पटरंग पुराण’ सन् 1983 ई. में प्रकाशित हुआ। जो अपनी कथा-शिल्प के लिये चर्चित रहा। इसके बाद आपका एक अन्य उपन्यास “रास्तों पर भटकते हुये” सन् 2000 ई. में प्रकाशित हुआ जिसने मृणाल पाण्डे को उपन्यास लेखिका के रूप में स्थापित किया।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?