बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

सतुआ ( सत्तू )

सामग्री : चना 2 किलोग्राम, जवा (जौं) 1 किलोग्राम 


विधि : चना एवं जवा (जौं) को लगभग 12 घंटे पानी में डुबोकर रख दें। जब अच्छी तरह फूल जायें तो उनको निकालकर धूप में सूखा लें जब चना एवं जौं अच्छी तरह सूख जायें तो उनके मिट्टी के कूड़े ( कड़ाही के आकार का मिट्टी का बर्तन ) में अच्छी तरह दोनों को भून लें। लीजिये सत्तू तैयार है। इसको गुड़ या चीनी के साथ पानी में घोलकर खायें, अत्यंत स्वादिष्ट लगता है ।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?