personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता
सामग्री - भटा, मिर्च, हल्दी, राई, मेंथी, हींग, मठा, बेसन, नमक, धनिया पत्ती ।
विधि - भटा को धो लेवें फिर काटे छोटे-छोटे टुकडों में प्याज, लहसुन, अदरक कुचल लेवें । (बर्तन) गंजी को गरम आंच पर रखें, गरम तेल में राई मैथी हींग का बघार लगावें, प्याज का मसाला डालें लाल होने पर कटे हुए भटा छोड़ देवें, मिर्च हल्दी, नमक डाल देवें । धीमी आँच में 20 मिनिट तक पकायें भटा पक जाने पर दही या मठा में बेसन का घोल बनाकर डाल देवें । 30 मिनिट तक धीमी आँच पर पकायें । पक जाने पर हरा धनिया काट कर छोड़ देवें । खाने में गरम-गरम परोसें ।
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?