ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी अंचल तक लपटा आज भी प्रचलन में है। लपटा ठण्ड के दिनों में ज्यादा तौर पर पकाया जाता है ।
सामग्री - बेसन, टमाटर, लहसुन, अदरक, प्याज, लाल या हरी मिर्च, धनिया, पाऊडर, हल्दी, नमक धनिया पत्ती, तेल ।
विधि - एक पाव टमाटर को धोकर साफ कर महीन-महीन काटें, अदरक, लहसुन, प्याज महीन काटें या पीस लेंवें । आग की धीमी आँच पर बर्तन चढ़ावे तेल डालें गरम होने पर लहसुन, प्याज, अदरक डालें, हल्का लाल भुंज जाने पर हल्दी, मिर्च, धनिया पाऊडर डालें तत्पश्चात् महीन कटे हुए टमाटर डाल देवें मसाला इतना भुंज जाते कि टमाटर पूर्णतः मिक्स हो जावे । इसके बाद पानी में बेसन घोलें कढ़ी की भाँति घोल बनावें और भुंजे हुए मसाले में डालकर मिला देवें पानी इतना रहे कि आधा घन्टे उबलने के बाद न गाढ़ा न पतला हो, धीमीं आच में उटने के बाद उतार लें । हरा धनियाँ पत्ती काटकर डाल देवें । लीजिए लपटा तैयार । गरमा गरम परोसें, रोटी, चॉवल के साथ स्वादिष्ट लगता है । ठण्ड के दिनों में ज्वार की रोटी के साथ और भी स्वादिष्ट लगता है । यह बुन्देलखण्ड का अत्यंत प्रचलित व्यंजन है इसे "बेसन का लपटा" कहते हैं ।
पौष्टिक तत्व - बेसन-प्रोटीन, टमाटर-विटामिन 'सी' कैल्शियम, प्याज, लहसुन अदरक-खनिज लवण, धनिया पत्ती-विटामिन ।