बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

आसें

सामग्री : आटा 250 ग्राम, डालडा घी 250 ग्राम, गुड़ या शक्कर 100 ग्राम, मेवा, गरी, बुरादा, चिरौंजी।

विधि : सबसे पहले आटा में मोयन मिलायेंगे। इसके बाद गुड़ या शक्कर का घोल बनायेंगे। इसके बाद आटा में मेवा डालकर गूंथ लेंगे। जब आटा गुथकर तैयार हो जाये तो उस आटे की 7 लोई बराबर बराबर बना लें। फिर क्रम से 1-1 कर उस लोई को पूड़ी की तरह गोल बना लें तथा किनारे पर उसको गोंठ ( डिजाइन ) लें। इस प्रकार आपकी आसें तैयार हो जायेंगी। इसके बाद इसको वनस्पति घी में सेंक लेना है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?