सामग्री : आटा 500 ग्राम, शक्कर या गुड़ 200 ग्राम, मेवा-गरी बुरादा, चिरौंजी,किसमिस, वनस्पति घी।
विधि : सबसे पहले आधा लीटर पानी में गुड़ या शक्कर घोल लो। अब आटा में गरी, चिरौंजी डालकर उसे गूंथ लो। अब उस आटे में से लोई लेकर उसे पूड़ी से थोड़ी बड़ी व मोटी बेल लो। अब चाकू लेकर उसे पहले लंबाई में 2-2 इंच की दूरी पर काट लेंगे। इसके बाद इसे चौड़ाई में 2-2 इंच की दूरी पर काट लेंगे। फिर उसे थाली में पीस के पीस रख लेंगे। जब ये बन जाये तो वनस्पति घी में सेंक लेना है।
क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?