बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

लोल कूचइया

सामग्री : सुजी 200 ग्राम, मैदा 1 कि.ग्रा. घी 200 ग्राम ( मोयन ), शक्कर 250 ग्राम, मेवा-चिरौंजी, गरी बुरादा, किसमिस, महीन पुश्ता।

विधि : सबसे पहले मैदा में घी मिलायेंगे। जब मैदा में घी अच्छी तरह मिल जाये तो शक्कर को पानी के अंदाज अनुसार घोल बनाना है ताकि वह घोल पूरी तरह उस मैदा को गूंथा जा सके। सूजी, मैदा व मेवा डालकर गूंथ ले। गूथ जाने के बाद इसकी बड़ी – बड़ी लोइयां बना ले। फिर एक लोई को गोल करके मोटी सी बेल ले। यह पूड़ी से थोड़ी बड़ी बेली जाती है।  इसके बाद उस पूड़ी के ऊपर दो उंगलियों से ऊपर की ओर डिजायन बनाते है तथा किनारे पर भी कटवर्क की डिजाइन बनाते है। इस प्रकार सभी आटे की लोइयां इसी प्रकार बनाई जायेंगी। फिर घी में सेंक ले।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?