बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

तिल के लड्डू

सामग्री : साफ तिल 500 ग्राम, गुड़ 250 ग्राम, अदरक महीन किसा हुआ।

विधि : सबसे पहले कढ़ाई में तिल को डालकर भुजना है। इसको तब भुजेंगे जब तक वह चिटपिटाना बंद न हो जाये तब तक भुंजी हुई नहीं मानी जाती है। इसके बाद इसे एक बर्तन में निकालकर रख लो। इसके बाद कढ़ाई में आधा कप पानी में गुड़ डालकर चासनी बनाना है। यह तब तक उबालना है जब तक वह चासनी अच्छी तरह हात में लेने से तार न देने लगे। इसके बाद उसमें अदरक डाल लो और कढ़ाई को आग से उतार लो और चासनी में तिल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लो। अब हाथ में पानी लगाकर लड्डू बना लो। इस प्रकार आपके लड्डू तैयार हो जायेंगे।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?