बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

मनहरदेव

मनहरदेव

स्थिति

अतिशय दिगम्बर जैन क्षेत्र मनहरदेव (जिला ग्वालियर) आंतरी रेलवे स्टेशन से 15 किलोमीटर दूर (सोनागिरि तीर्थ के निकट स्थित) है।

पुरातत्व

इस क्षेत्र के मूल नायक तीर्थंकर शांतिनाथ की 15 फुट उत्तुंग कायोत्सर्ग मूर्ति सोनागिरि लाकर सुरक्षा प्रदान की गई है। हालाँकि गयारहवीं सदी के कई शिलावशेष अभी मनहरदेव क्षेत्र में ही विद्यमान हैं। यहाँ पहाड़ी पर 11 जैन मंदिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में और तलहटी में 2 मंदिर विद्यमान हैं।

यह क्षेत्र निर्जन में होने के कारण 1967 में कुछ मूर्तिचोरों ने 19 मूर्तियों के सिर काटकर चुरा लिये थे। कुछ मूर्तियों के हाथ काटकर खण्डित कर दिया था अतएव आतंक के महौल में कतिपय मूर्तियाँ सोनागिरी क्षेत्र ले जाई गई। वर्तमान में इस क्षेत्र का महत्व पूर्ववत नहीं रहा परन्तु पुरातत्व की दृष्टि से उल्लेखनीय है। तलहटी के जिनालयों का जीर्णोद्धार भी किया जा चुका है। पर्वत के मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं क्षेत्र की सुरक्षा तत्काल वांछनीय है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?