बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

बन के जाये, बनई में नईं रत।

format_quote

बन के जाये, बनई में नईं रत।

info अर्थ:

वन में पैदा हुए वन में ही नहीं रहते। आदमी के दिन सदा एक से नहीं रहते।

menu_book उदाहरण:

कथा है कि किसी राजा ने अपनी एक रानी को घर से निकाल दिया। रानी गर्भवती थी। जंगल में उसके पुत्र उत्पन्न हुआ। संयोग से एक साधू वहाँ जा पहुंचा। उसने रानी को अपनी बेटी की तरह घर रखा और उसके पुत्र का लालन-पालन किया। बाद में बड़े होने पर वह लड़का एक बड़े राज्य का मालिक बन गया, और एक राजा की बेटी से उसका विवाह भी हो गया।