बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

कुराना जी

कुराना जी

भोपाल के निकट हवाई अड्डा मार्ग पर कुराना जी का मंदिर भी प्राचीन है। इस स्थल की भी राजधानी वासी जैन क्षेत्र के रूप में विकसित करने और अवकाशीय पर्यटन स्थल बनाने के लिये प्रयासरत हैं। हालांकि यहाँ एक ही मंदिर है। 1935 में एक तीर्थंकर की प्राचीन प्रतिमा यहाँ प्राप्त हुई थी इसके बाद कतिपय तीर्थंकर एवं शासन देवों की मूर्तियाँ और भी मिली हैं। कोई शिलालेखीय प्रमाण उपलब्ध नहीं हुये। आस-पास से कुछ प्राचीन शिल्पावशेष एकत्रित कर प्रदर्शित किये गये हैं। तीर्थंकर मूर्तियाँ प्राचीन और भव्य हैं। यहाँ उद्यान भी विकसित किया जा रहा है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?