बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

मोदी मढ़ और पुरा पट्टन

मोदी मढ़ और पुरा पट्टन

इनका अधिकांश भाग खण्डित हो चुका है। सात फुट ऊँची शांतिनाथ प्रतिमा के दायें-बायें श्री कुन्थनाथ एवं अरहनाथ की मूर्तियाँ हैं। यह फाल्गुन शुक्ल 4 सं. 1688 की प्रतिष्ठापित हैं।

चम्पोमढ़ से उत्तर की ओर स्थित अनेक अवशिष्ट खण्डहरों को पुरापट्टन कहा जाता है। यहाँ मदनसेन राजा के अवशेष मिलते हैं। इन्हीं के नाम पर 17वीं सदी में मदनपुर नामक बस्ती बसाई गई थी। यह मढ़ों का प्रमुख तीर्थ जहाँ अन्य अनेक खण्डित है, कलावशेष विद्यमान हैं।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?