मदनपुर के उत्तर में पहाड़ी पर पाँच पूर्वोन्मुख मढ़/मठ एक चबूतरे पर निर्मित हैं। 5 से 50 फुट तक की उत्तुंग देशी प्रस्तर की खड़गासन तीर्थंकर प्रतिमायें उन. मढ़ों में है। प्रत्येक पर शिलालेख अंकित हैं। दो मूर्तियाँ सं. 1312 की ओर दो सं. 1618 की अवस्थित हैं। चार कोनों के मढ़ों की ऊँचाई 20 फुट एवं बीच की 15 फुट है।