बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

फूफेर गुफाएँ

फूफेर गुफाएँ

विदिशा से 59 कि. मी. दूर फूफेर नामक ग्राम के पास की पहाड़ी पर एक गुफा मंदिर में जैन मूर्तियों के अवशेष और शिलाखण्ड विद्यमान हैं। इनमें अम्बिका देवी की 6 फुट उत्तुंग एक मूर्ति अपने बच्चे को गोद में लिये हुए दर्शनीय है। इसके दोनों पार्श्व पर पद्मासन में चार व खड़गासन में एक छोटी जैन तीर्थंकर मूर्ति और दोनों हाथियों द्वारा तीर्थंकर का अभिषेक करते हुए सुन्दर दृष्य है। पर्वत के नीचे चैत्यालय स्थित है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?