बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

बेई चेत चितावें, बेई बनवास दुआवें।

format_quote

बेई चेत चितावें, बेई बनवास दुआवें।

info अर्थ:

सीता की ननद के संबंध में कहा गया है कि वही तो राम को सावधान करें और वही सीता को वनवास दिलायें।

menu_book उदाहरण:

जनश्रुति है कि लंका से लौटने के बाद एक बार सीता की ननद शान्‍ता ने राम से झूठ-मूठ ही कह दिया कि सीता एकान्त में बैठी दीवाल पर रावण का चित्र बना रही थीं, इनको घर से अलग कर देना चाहिए। इस पर ही राम ने सीता को वनवास दे दिया। इधर की उघर भिड़ा कर दो आदमियों में लड़ाई करा देने वाले के लिए प्रयुक्त।