बुन्देलखण्ड में भी विभिन्न क्षेत्रों के अनुरूप खाद्य संरक्षण के महत्व को बढ़ावा दिया गया और आज के समय में खाद्य संरक्षण का प्रमुख उद्देश्य हैं पौष्टिक तत्वों को जीवंत रखना एवं समाज को लाभ पहुंचाना उद्देश्य निम्न है -
1. एक ही भोज्य पदार्थ को विविध रूपों में प्रस्तुत करना । स्वाद बदलते हुए अनेक व्यंजन तैयार करना ।
2. समय एवं शक्ति की बचत करना ।
3. रोजगार के सुअवसर तथा बेरोजगारी दूर करना ।
4. आर्थिक लाभ प्राप्त करना ।
5. पौष्टिक एवं संतुलित आहार को प्राप्त करना ।
6. किसानों, उत्पादकों को उपज का सही मूल्य मिलना ।
7. राष्ट्र सुरक्षा में योगदान देना ।
8. युद्ध, अकाल, बाढ़, भूकंप आदि के समय परिरक्षित भोजन सेवा एवं जनता तक सरलता से पहुँचाया जा सके ।