बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर का डिजिटल संग्रह
बुंदेलखंड विश्वकोश

गाजर का हलवा

personडॉ. प्रेमलता नीलम sourceस्रोत: बुंदेलखंड के व्यंजन की वैज्ञानिकता

मौसम के अनुसार गाजर का हलवा प्रत्येक परिवारों में पकाया जाता है जों शारीरिक दृष्टि से सुपाच्य एवं पौष्टिक होता है ।

सामग्री — गाजर एक किलो, शक्कर एक पाव, इलायची दाना, घी, दूध या मलाई एक कप, चिरौंजी, काजू, किशमिश, नारियल गरी ।

विधि - गाजर का ऊपर छिलका निकाल देवें । पानी से धोकर आरंभ का डंठल काट देवें। महीन किशनी से गाजर किसकर रखें । कढ़ाही को आँच पर रखें घी, मलाई या दूध डालें गरम होने पर किसी हुई गाजर डालें धीमी आँच पर पकायें गाजर का पानी सूख जाने पर समझें कि गाजर पक गई है । शक्कर डालकर करछली से चलाते जावें-जब गुलाबी रंग दिखाई दे तब आँच से उतार लेवें । ऊपर से सभी मेवे डालें । प्लेट में सजाकर खाने में परोंसे । लीजिए गाजर का हलवा तैयार ।

पौष्टिकता - गाजर-विटामिन, कैल्शियम, शक्कर-कार्बोज, घी, मलाई

  • वसा, दूध-सम्पूर्ण पौष्टिक तत्व, किशमिश-विटामिन 'सी' चिरौंजी-कार्बोज, काजू-प्रोटीन

गाजर का हलवा पौष्टिक तत्वों से युक्त होता है। शरीर क्षीणता दूर करता है।

क्या इस लेख में कोई त्रुटि है?